news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने बढ़ाई लेकिन अडानी-अंबानी की- राहुल गांधी

वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने बढ़ाई लेकिन अडानी-अंबानी की- राहुल गांधी


नई दिल्ली। देश में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते कांग्रेस भी लगातार केंद्र पर हमला चरम पर है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा, साथ ही  मोदी सरकार पर किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय अडानी-अंबानी की आय कई गुना बढ़ाने का आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये कहा कि, "वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अडानी-अंबानी की! जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे।"

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1332962625806770184?s=20

बता दे कि, रविवार यानि आज कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का चौथा दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। किसानों ने निर्णय किया है कि, वे बुराड़ी के निराकारी समागम मैदान में नहीं जाएंगे।

वही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से बुराड़ी मैदान में आकर प्रदर्शन करने की अपील की है लेकिन उन्होंने अमित शाह द्वारा दिए गए बातचीत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, और साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात भी कही है। गृह मंत्री ने कहा कि, किसानों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। कुछ किसान संगठनों ने तत्काल बातचीत करने की मांग की है और केंद्र बुराड़ी के मैदान में किसानों के स्थानांतरित होते ही वार्ता को तैयार है।

SOURCE: @Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments