नई दिल्ली। Microsoft के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स की एक सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दोनों ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, बिल गेट्स ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए लिखा कि, काफी सोचने-समझने और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि ये दोनों समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी चलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते 27 सालों में हमने तीन बच्चों की परवरिश की और एक बेहतरीन संस्था बनाई जो दुनियाभर के लोगों को स्वस्थ्य और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है। हम अपने इस मिशन को हमेशा बरकरार रखेंगे और इसी तरह लोगों की मदद करते रहेंगे।
मेलिंडा से पहली मुलाकात
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स की पहली मुलाकात साल 1987 में हुई थी। उस वक्त मेलिंडा ने बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था। जिसके बाद साल 1994 में इन दोनों की शादी हुई इनकी शादी इतनी शानदार थी की सबकी हवइया उड़ गई थी। दरअसल, दोनों ने हवाई के लानी द्वीप पर शादी की थी। कहा जाता है कि उस वक्त ने भीड़ को कम करने के लिए सारे हेलीकॉक्पटर को उन्होंने किराए पर ले लिया था।
सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति
फोर्ब्स की 35 वीं सूची के अनुसार, बिल गेट्स के पास इस समय करीब 124 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और संपत्ति की लिस्ट में वह चौथे स्थान पर है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जेफ बेजोस, दूसरे स्थान पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट शामिल है।
हर सेकेंड की कमाई
कुछ महीने पहले जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स की हर सेकेंड की कमाई 12 हजार 54 रुपये हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि, उनकी एक दिन की कमाई 102करोड़ रुपये है।
सबसे कम उम्र के अरबपति
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, बिल गेट्स महज 31 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए थे और वे इतिहास के सबसे कम उम्र के अरबपति है। हालांकि उनका यह रिकॉर्ड 2008 तक ही रहा। जिसके बाद 2008 में 23 वर्ष की आयु में अरबपति बन कर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने गेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
0 Comments