news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना वायरस: सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी, जानें किन विभागों का पहले चरण में टीकाकरण होगा


 

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की श्रेणी में रखा जाएगा। दरअसल, उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि लिस्ट में इन कर्मचारियों को शामिल करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। 


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, ''दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और बिजली विभाग के कर्मचारी लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लगातार काम करते रहे। कल दिल्ली सरकार ने उन्हें टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों की श्रेणी में शामिल करने का आदेश जारी किया। इससे इन विभागों के कर्मचारियों का पहले चरण में टीकाकरण हो जाएगा।”


उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि, दिल्ली सरकार के अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मचारी 'VIP' हैं। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्यर्मियों की लिस्ट बनाने का काम शुरू किया है। 


बता दे कि, दिल्ली में सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं और वे वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे और अब भी संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1617 के नए मामले आए और 85,000 से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। संक्रमण दर घटकर 1.9 प्रतिशत हो गई है। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments