news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

FARMERS PROTEST: उद्धव ठाकरे से मिले प्रेम सिंह चंदूमाजरा, साथ खड़े रहने का आश्वासन



मुंबई। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि उद्धव ठाकरे से सकारात्मक मुलाकात हुई है। सीएम ठाकरे ने विश्वास दिलाया है कि किसान के मुद्दे पर जो भूमिका अकाली दल ने रखी है उसके साथ शिवसेना खड़ी है। साथ ही, 2 हफ्ते बाद दिल्ली में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सभी रीजनल पार्टीज की एक बैठक आयोजित की है उसमें शिरकत करने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी सहमति जताई है। 


अकाली दल के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि, किसान हमारे देश का महत्वपूर्ण अंग है लिहाजा उनकी दिक्कतें और समस्याओं पर विचार कर उन्हें कैसे सुलझाए जा सकता है उसे प्राथमिकता देकर दूर करने की जरूरत है। 


बता दे कि, नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को आज 11 दिन हो गए है और प्रदर्शन अभी भी जारी है। अब किसानों की सरकार के साथ 9 दिसंबर को अगली बैठक होगी। वही किसानों ने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' का एलान किया है साथ ही चेतावनी दी कि, अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे राष्ट्रीय राजधानी की तरफ जाने वाली और सड़कों को बंद कर देंगे। 


वही, पांचवें दौर की बैठक के दौरान किसानों ने सरकार से साफ किया है कि, उन्हें कॉरपोरेट फार्मिंग कानून नहीं चाहिए। किसानों ने कहा कि, इससे सरकार को फायदा होगा, किसानों को नहीं। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि, हमारे पास इतना सामान है कि हम एक साल गुज़ार सकते हैं। हम कई दिनों से सड़क पर हैं। अगर सरकार चाहती है कि हम सड़कों पर ही रहें तो हमें कोई परेशानी नहीं। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments