news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसान आंदोलन: संजय राउत ने निकाला समाधान, बोले- किसानों का प्रदर्शन 5 मिनट में हो सकता है खत्म यदि.....


 

मुंबई। राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन का आज 21वां दिन है। जिसके चलते शिवसेना नेता संजय राउत ने किसान आंदोलन का समाधान बताया है। संजय राउत ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार चाहे तो हजारों की तादाद में प्रदर्शन कर रहे किसानों का यह आंदोलन मिनटों में खत्म हो सकता है। 


दरअसल, संजय राउत ने समाचार एजेंसी से कहा कि, अगर सरकार चाहे तो किसानों के साथ आधा घंटा बैठकर इसे खत्म किया जा सकता है। साथ ही राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सुझाव दिया कि, पांच मिनट में इसका समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद सामने आकर हस्तक्षेप करना चाहिए। 


उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री खुद दखल देते हैं तो यह 5 मिनट में आंदोलन खत्म हो जाएगा। नरेन्द्र मोदी ऐसे बड़े नेता है जिन्हें हर कोई सुनेगा। आप खुद बातचीत की शुरुआत करें और देखें कि कैसे करिश्मा होता है। 


उल्लेखनीय है कि, सितंबर में संसद की तरफ से पास तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा से किसान दिल्ली बॉर्डर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही इन तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं। वही, किसानों का यह आरोप है कि, इस कानून से उनकी आय में कमी हो जाएगी और ज्यादातर नियंत्रण बड़े उद्योगपतियों के हाथों में चला जाएगा। जिसके चलते किसानों और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन, अभी तक सभी बातचीत बेनतीजा ही निकली। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments