news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुखबीर सिंह बादल का BJP पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाजपा असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग'


 

नई दिल्ली। देश में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, देश में बीजेपी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। बीजेपी ने राष्ट्रीय एकता को तार तार कर दिया है। बेशर्मी के साथ इन्होंने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ भड़काया और अब शांतिप्रीय पंजाबी हिंदुओं को सिखों, खास कर किसानों के खिलाफ भड़काने में जुटे हैं। 


दरअसल, सुखबीर सिंह ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बीजेपी पर जमकर हमला करते नज़र आ रहे हैं।साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "देश में बीजेपी असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। उसने राष्ट्रीय एकता को तार तार कर दिया है, बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को भड़काया और अब शांतिप्रिय पंजाबी हिंदुओं को सिखों, खास कर किसानों के खिलाफ भड़काने में जुटे हैं। वो लोग देशभक्त पंजाबियों को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रहे हैं।"

https://twitter.com/officeofssbadal/status/1338783967558844416?s=20

उल्लेखनीय है कि, कृषि कानूनों के मामले में अकाली दल ने एनडीएस से खुद को अलग करने का फैसला किया था। इसके अलावा हरसिमरत कौर बादल ने इन कानूनों की मुखालफत करते हुए केंद्रीय कैबिनेट से इस्ताफा भी दे दिया था। बता दे कि, अकाली दल और बीजेपी का 23 सालों का साथ था, लेकिन किसानों के मुद्दे पर ये साथ टूट गया। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments