news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसान आंदोलन का 21वां दिन आज, कृषि मंत्री ने कहा- जल्द निकलेगा समाधान


 

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब तीन हफ्तों से दिल्ली के बॉर्डर पर जारी प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में पंजाब के किसान संगठनों सहित देश के कई किसान संगठनों से उनकी बातचीत चल रही है और जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा। 


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार के लक्ष्य से बनाए गए कृषि कानूनों के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए बीजेपी ने ग्वालियर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बात की। वही, कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि, ''पंजाब (के किसान संगठनों) सहित कई किसान संगठनों से बात चल रही है और जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा।"


उन्होंने कहा कि, कृषि कानूनों के मुद्दे पर जो विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, वे अपने इरादे में सफल नहीं होंगे। तोमर ने कहा कि, कृषि सुधार का जो काम शुरू हुआ है उससे किसान का जीवन बदल जाएगा। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि, ''देश भर के किसान नये कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। कई संगठन उनसे मिले भी हैं। पंजाब के किसान कुछ नाराज हैं, लेकिन जल्दी ही समाधान निकल आएगा।'' उन्होंने आगे कहा कि, किसान जनजागरण अभियान पूरे देश में किया जा रहा है और आज ग्वालियर में यह कार्यक्रम है। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments