news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे AAP के 4 विधायक गिरफ्तार: पुलिस


 

नई दिल्ली। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। बता दे कि, एक दिन पहले ही यानि कल आप ने बीजेपी नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। साथ ही आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का हेरफेर हुआ है। 


वही, पार्टी ने घोषणा की थी कि, जब तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं दे दिए जाते, तब तक वे शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर आज से प्रदर्शन शुरू करेगी। साथ ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, आप के राघव चड्ढा और नौ अन्य को आज केंद्रीय गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जाने के दौरान हिरासत में लिया गया है। उन्हें हिरासत में लिया गया है और राजेंद्र नगर थाना लाया गया है। 


अधिकारी ने आगे बताया कि, उन्होंने पहले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोविड-19 के संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के मद्देनजर इसे खारिज कर दिया गया था। चड्ढा ने आरोप लगाया है कि, हम भाजपा नीति नगर निगमों में सबसे बड़े घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं। 


पुलिस ने आगे बताया कि, चड्ढा के अलावा बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लिया गया है। बता दे कि, आप का आरोप है कि, भाजपा नीत उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से लिए गए 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की हेरफेर की है। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments