news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अब 80% यात्री क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को मिली अनुमति, हरदीप पुरी ने साँझा की जानकारी



नई दिल्ली। गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों में यात्री की क्षमता बढ़ाकर 80% करने का ऐलान किया है। दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने यात्री की क्षमता बढ़ाकर 80% करने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीटर के जरिये यह ऐलान कर कहा कि, ''25 मई को 30 हजार यात्रियों के साथ घरेलू उड़ानें शुरू की गईं जो अब बढ़कर 2.52 लाख पर पहुंच गया है। सरकार अब घरेलू उड़ानों के लिए 80% यात्री क्षमता की अनुमति दे रही है।''


बता दे कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। जिसके चलते देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी। वही, इससे पहले डीजीसीए के द्वारा इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था। 

https://twitter.com/HardeepSPuri/status/1334432250109321217?s=20

वही देश में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर को देख इस साल 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी। 

Post a Comment

0 Comments