news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MiG-29K Crash: 11 दिन बाद अरब सागर में मिला पायलट का शव



नई दिल्ली। सोमवार को भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि, लापता मिग-29 पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव सोमवार को मिल गया है। बता दे कि, कमांडर सिंह 26 नवंबर को मिग-29 K ट्रेनर विमान के अरब सागर में गिर जाने के बाद लापता हो गया था। बचाव दल दूसरे पायलट को बचाने में सफल रहे। 


कमांडर सिंह का जेट 26 नवंबर को क्रैश हो गया था। मिग-29के ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्‍य से टेकऑफ किया था। इस हादसे में जहां एक पायलट को बचा लिया गया था तो वहीं दूसरे कमांडर सिंह का जेट से सुरक्षित निकलने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद नौसेना के साथ ही वायुसेना भी उनकी सर्च में जुटी थी। सर्च यूनिट्स हवा और पानी में गहनता के साथ उनकी तलाश में लगी थीं।


वही अब कमांडर निशांत का शव मिलने के बाद नौसेना ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया है। बता दे कि, पिछले दिनों मिग-29के का मलबा गोवा से 70 किलोमीटर दूर मिला था। जेट के कुछ पार्ट्स भी बरामद किये गए थे। नौसेना का जहाज आईएनएस निरक्षक उस जगह पर मौजूद था जहां पर मलबा मिला है और नेवी की तलाश जारी थी। अभी तक उन्‍हें कमांडर निशांत का कोई सुराग नहीं मिल सका था। 


वही नौसेना की तरफ से बताया गया था कि, कमांडर की तलाश के लिए कोशिश जारी है। मिग-29के 26 नवंबर को शाम पांच बजे अरब सागर में क्रैश हो गया था। नौसेना की जानकारी के मुताबिक कमांडर निशांत जेट से सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए थे। लेकिन आखिर वह कहां गायब हो गए, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नौसेना की तरफ से कहा गया है कि, इन्‍क्‍वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी तक इस घटना की वजहों का पता नहीं लग सका है।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments