news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विपक्ष पर हरदीप सिंह पुरी का हमला, कहा- कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन भड़का रही है



 नई दिल्ली। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर 'अफवाह' फैलाने प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया। पुरी ने इन विधेयकों को पारित किये जाते समय राज्यसभा में कांग्रेस के अधिकतर सदस्यों के अनुपस्थित होने को लेकर भी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। पुरी ने ट्वीट किया,''उनके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी विधेयक पर मतदान के दौरान विदेश में छुट्टी मना रहे थे। पार्टी को देश में आग लगाने के बजाय अपने लोगों को एक रखने के बारे में सोचना चाहिए।"


साथ ही उन्होंने हिंदी के एक मुहावरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, कांग्रेस दूसरों के घर जलाकर अपने हाथ सेंक रही है। पुरी ने कहा कि, अगर किसानों को कृषि कानूनों को लेकर कोई चिंता है तो केंद्र सरकार उनसे बातचीत कर समाधान निकालेगी। 


बता दे कि, गुरुवार को हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि, नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बैठ कर बातचीत करने मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार इच्छुक है। 


वही, एक ऑनलाइन कार्यक्रम में पुरी ने कहा कि, "मुझे इस बात से दुख हो रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पता ही नहीं है कि वे किस चीज का विरोध कर रहे हैं... सरकार अभी भी सभी किसानों को संदेश भेज रही है कि कृपया आएं बात करें।"

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments