news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

काले कानून पर सियासत जारी, सपा और कांग्रेस ने बीजेपी पर किया हमला



लखनऊ। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के आन्दोलन पर विपक्षी दलों ने सियासत शुरू कर दी है। जिसके चलते इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि,  ''जब बेबस किसान की न सुनी जाती फरियाद, हुकूमत के गरूर की वो हिला देते हैं बुनियाद!''


उन्होंने कहा कि, ''हम कृषि कानूनों के इस संघर्ष में अपने अन्नदाता भाइयों के लिए आटा, दाल, चावल की कमी नहीं होने देंगे। हम सपा के कार्यकतार्ओं और आम जनता से अपील करते हैं कि वो अन्नदाता की हर संभव मदद करें। डॉक्टरों से विशेष आग्रह है कि वो बुजुर्ग किसानों का ख्याल रखें।''

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1334163031660478465?s=20

वही दूसरी ओर, कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि, बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता किसानों को देशद्रोही बोल चुके हैं। आन्दोलन के पीछे इंटरनेशनल साजिश बता चुके हैं। आन्दोलन करने वाले किसान नहीं लगते, बोल चुके हैं। लेकिन, आज बातचीत में सरकार को किसानों को सुनना होगा। किसान कानून के केंद्र में किसान होगा न कि भाजपा के अरबपति मित्र। 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1334349967507382272?s=20




Post a Comment

0 Comments