news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर : विमान में चार माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, एमरजेंसी लैंडिंग से भी नहीं बच पाई जान

इंदौर : विमान में चार माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, एमरजेंसी लैंडिंग से भी नहीं बच पाई जान

 

नई दिल्ली। दिल्ली से बंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में चार माह के बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद  विमान की देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी में लैंंडिंग की गई। साथ ही बच्चे को तीन मिनट में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अरबिंदो अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।


वही प्रबंधन के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या सिक्स ई- 2248 बुधवार शाम दिल्ली से बंगलुरू जा रही थी। इसमें गौरखपुर के रहने वाल दुर्गेश जायसवाल,पत्नी अनु जायसवाल और 4 माह का बेटा देव जायसवाल भी था। विमान इंदौर हवाई क्षेत्र में आया इसके बाद अचानक देव की तबीयत बिगड़़ने लगी।

इसके बाद पायलेट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को इंदौर में लैंड करवाने की अनुमति मांगी। विमान को पांच बजकर 55 मिनट पर इंदौर में उतारा गया। यहां से मेडिकल टीम ने जांच कर बच्चे को नजदीकी बांठिया अस्पताल भेजा। तीन मिनट में टीम उसे लेकर बांठिया अस्पताल पहुंच गई।


प्रबंधन ने आगे बताया कि, यहां पर उसकी हालत खराब देख कर उसे अरबिंदो अस्पताल भेज दिया गया। वही डाक्टरों के अनुसार, शिशु को हाइडोकेफेल्स नामक बीमारी थी। उसके इलाज के लिए उसे बंगलूरु ले जा रहे थे। अरबिंदो अस्पताल के मैनेजर राजीव सिंह के मुताबिक, बच्चे की जांच की गई। उसकी धड़कन बंद थी। जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments