news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार में फिर चुनाव! यहां कुछ भी हो सकता है, हमें तैयार रहना होगा: तेजस्वी यादव

बिहार में फिर चुनाव! यहां कुछ भी हो सकता है, हमें तैयार रहना होगा: तेजस्वी यादव

 

पटना। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर बिहार में दोबारा चुनाव हो जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को हर वक्त तैयार रहना होगा। 


बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, “हमें हर चीज के लिए तैयार रहना होगा। यह बड़ी बात नहीं होगी यदि बिहार फिर से चुनाव हो जाएं और हमें इसके लिए भी तैयार रहने की आवश्यकता है।” साथ ही तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा ]कि, अभी हमारे पास बैठने का वक्त नहीं है, हमें हर चीज के लिए तैयार रहना है। 


वही, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार का युवा और व्यापारी मौजूदा सरकार से खुश नहीं है। इसके अलावा सभी वर्ग के लोग इस सरकार के खिलाफ हैं। ऐसे में बिहार के अंदर कभी भी चुनाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि, हो सकता है 2021 में बिहार के अंदर फिर से चुनाव हो जाएं। तेजस्वी ने आगे कहा कि, लालू जी ने मुझ से कहा है कि आप तैयारी करके रखिए, जो करना है कीजिए, यदि आप सोच रहे हैं कि 2020 का चुनाव खत्म हो गया तो ऐसा नहीं है, हो सकता है चुनाव 2021 में हो जाए, इसलिए आप तैयार रहिए। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments