news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नड्डा पर हुए हमले को ममता ने बताया भाजपा का नाटक, शाह ने मांगी रिपोर्ट

नड्डा पर हुए हमले को ममता ने बताया भाजपा का नाटक, शाह ने मांगी रिपोर्ट


नई दिल्ली।  गुरुवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया।  जिसके बाद बीजेपी नेताओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई लोग घायल हो गए। वही, दूसरी ओर, प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा का नाटक करार दिया है। और गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। 


साथ ही घटनाक्रम को लेकर नाराज जेपी नड्डा ने हमले को 'अभूतपूर्व' करार दिया और आरोप लगाया कि, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है तथा यह 'गुंडा राज' में तब्दील हो गया है। वही, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि, वे (भाजपा कार्यकर्ता) हर दिन हथियारों के साथ (रैलियों के लिए) आते हैं। वे खुद को थप्पड़ मार रहे हैं और इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा रहे हैं। जरा स्थिति के बारे में सोचिए। वे बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सीआईएसएफ के साथ घूम रहे हैं... तो फिर आप इतने भयभीत क्यों हो।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटना की निन्दा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि, लोकतंत्र में राजनीतिक नेताओं को इस तरह से निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए और इस घटना की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।


SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments