news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मेरठ: 'शेरू' नहीं जीत पाया जिंदगी की जंग, पुलिसकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार, पीएम ने की थी तारीफ



नई दिल्ली। आज मेरठ में पुलिस जवानों ने एक अनोखी मिसाल कायम की है। दरअसल, मेरठ के कुछ पुलिसकर्मियों ने बेसहारा कुत्ते का उपचार किया और उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार भी किया। साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी ने  मन की बात कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की कुत्ते के प्रति सेवाभाव की सराहना की थी। अब उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार किए जाने पर पुलिस की हर तरफ सराहना हो रही है।


शेरू पिछले कई दिन से बीमार चल रहा था जिसके बाद आज वो जिंदगी की जंग हार गया। बता दे कि, कुछ साल पहले एक चाय विक्रेता ने शेरू को पाला था। जिसके बाद लॉकडाउन में कोई सहारा ना मिलने पर पीएसी के जवान उसका ध्यान रखा। वही 25 नवंबर को शेरू बीमार हुआ तो जवानों ने उसकी सेवा की। 


वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसे सराहा। एनिमल केयर सोसायटी के अंशुमाली उपचार करा रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को शेरू की तबीयत फिर से खराब हो गई, और जवानों ने उसे आग जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास किया और डॉक्टर के पास भी ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

शेरू की मौत से जवान दुखी हो गए। इसके बाद पार्क में कुत्ते का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments