news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली में जारी नाइट कर्फ्यू, नए साल का जश्न हुआ फीका

दिल्ली में जारी नाइट कर्फ्यू, नए साल का जश्न हुआ फीका

 

नई दिल्ली। आज साल 2020 का आखिरी दिन था, वही जैसे जैसे शाम ढल कर रात आती जा रही है वैसे वैसे नए साल के लिए लोगो का उत्साह बढ़ता जा रहा है। वही दूसरी और राष्ट्रीय राजधानी में नाईट कर्फ्यू की अचानक घोषणा ने लोगों की योजनाओं को फीका कर दिया। घोषणा के तुरंत बाद, लोगों ने होटल और रेस्तरां बुकिंग को रद्द करना शुरू कर दिया।


बता दे कि, राजधानी के कई होटल और रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों ने आधी रात के जश्न के लिए बुकिंग ले ली थी और नए साल के जश्न के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन कर्फ्यू की घोषणा के बाद कार्यक्रम जल्दी से रद्द कर दिए गए। लोग अपने घरों की छतों पर नए साल का जश्न मना रहे हैं। ऐसा पहली बार है जब नए साल के आगमन पर दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर भीड़ नहीं होगी।


मालूम हो कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी जारी है। जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाया। बता दे कि, कई प्रदेशो में पहले से ही पाबंदियां लगा दी गई थी। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments