news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

यूपी में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने दी घने कोहरे की चेतावनी



 लखनऊ। देश में कोरोना के साथ साथ अब मौसम भी अपना कहर बरसा रहा है। देश के कई क्षेत्रो में जोरदार ठंड पद रही है। वही उत्तरप्रदेश की राजधानी स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि, इलाहाबाद डिविजन तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य डिविजनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया।


बता दे कि, झांसी, आगरा और मेरठ डिविजनों में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से कम बना हुआ है। प्रदेश के अन्य डिविजनों में तापमान सामान्य बना रहा। वही अयोध्या डिविजन में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और आगरा डिविजनों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।


साथ ही फुर्सतगंज प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, और अधिकतम तापमान बांदा में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम कार्यालय ने राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि, प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments