news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस का पीएम पर पलटवार, बोले- मोदी सरकार राजनीतिक बेईमानी का सहारा लेकर ...........


 

नई दिल्ली। शुक्रवार को कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि, केंद्र सरकार अन्नदाताओं को 'थका दो, भगा दो' की नीति पर काम कर रही है। वही, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि, ''बहाने 'इवेंटबाजी बंद'' करके मोदी सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए तीनों 'काले कानून' वापस लेने चाहिए। 


बता दे कि, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों सरकार के बीच जारी गतिरोध के लिए इसकी आड़ में राजनीतिक हित साधने वाले लोगों को दोषी ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर चिंताओं की जगह हिंसा के आरोपियों की रिहाई राजमार्गों को टोल मुक्त बनाने जैसे असंबंद्ध मुद्दे इसमें हावी होने लगे हैं। 


साथ ही मोदी ने कहा कि, सरकार उन लोगों के साथ भी बातचीत करने को तैयार है जो अलग विचारधारा के चलते सरकार के खिलाफ हैं लेकिन यह बातचीत ''तर्कसंगत, तथ्यों मुद्दों'' पर आधारित होनी चाहिए। वही कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पीएम के हमले पर पलटवार करते हुए संवाददाताओं से कहा कि, 31 दिन से हाड़ कंपाती सर्दी में देश का अन्नदाता किसान 'दिल्ली के दरवाजे' पर न्याय की गुहार लगा रहा है। अब तक 44 किसानों की शहादत हो चुकी।  मगर पूंजीपतियों की पिछलग्गू मोदी सरकार का दिल नहीं पसीजा। 


कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सरकार किसानों को 'थका दो भगा दो की नीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री टीवी पर सफाई उनके मंत्री चिट्ठियों की दुहाई तो देते हैं, मगर मुट्ठीभर पूंजीपतियों की 'सेवक' मोदी सरकार 'किसान दुश्मन' बन बैठी है। कड़वा सत्य यह है कि मोदी सरकार राजनीतिक बेईमानी, धूर्तता व प्रपंच का सहारा लेकर समस्या का समाधान करना ही नहीं चाहती है। 

https://twitter.com/rssurjewala/status/1342405100543721472?s=20

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, किसानों के रास्ते में सड़कें खुदवाने वाले, किसानों पर सर्दी में वॉटर कैनन चलवाने वाले लाठियां बरसाने वाले प्रधानमंत्री मोदी आज फिर सम्मान निधि का स्वांग रच रहे हैं। सुरजेवाला ने आगे कहा कि, भारत में कृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार कुल 14.64 करोड़ किसान हैं, जो 15.78 करोड हेक्टेयर जमीन पर खेती करते हैं। किसान सम्मान निधि योजना में साल 2018-19 में किसानों के खाते में 88,000 करोड़ रुपये की बजाय मात्र 6,005 करोड़ रुपये डाले गए। इसी तरह चुनावी साल 2019-20 में 49,196 करोड़ रुपये 2020-21 में अब तक 38,872 करोड़ रुपये डाले गए हैं। 


सुरजेवाला ने कहा कि, आज भाजपा किसान भाइयों को आतंकी, कुकुरमुत्ता, टुकड़े टुकड़े गैंग, गुमराह गैंग, खालिस्तानी बता रहे हैं आप उनको बरगला रहे हैं।  शर्मनाक है कि कृषि मंत्री ने तो अपने पत्र में किसानों को राजनैतिक कठपुतली तक कह दिया। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments