news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर: कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- अगर काम में सुधार नहीं आया तो......


 

इंदौर। शनिवार को शुबहा 9 बजे जिला कलेक्टर मनीष सिंह सीएमएचओ ऑफिस पहुंचे। जहां कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों से कई महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा की। चर्चा के बाद उन्होंने बाहर निकलकर मीडिया से बात की। कलेक्टर ने मीडिया से कहा कि इंदौर की पहचान मिलावट मुक्त शहर के रूप में बननी चाहिए। इसके लिए नमकीन, दुग्ध उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों के प्रोसेसिंग यूनिट की एसोसिएशन को सशक्त किया जाएगा। 


कलेक्टर सिंह ने आगे कहा कि, उन्हें 22 दिसम्बर से मिलावट मुक्त उत्पाद की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें इस तरह सशक्त किया जाएगा कि यह अपने उत्पाद की यूनिटों पर नजर रखेंगे और स्वयं भी मिलावट करने वालों पर अंकुश लगाएंगे। उन्होंने कहा कि, जिले में फूड एंड ड्रग विभाग के इंस्पेक्टरों की उपयोगिता अभी तक दिखाई नहीं दे रही है। उन्हें दो टूक शब्दों में कह दिया गया है कि सरकार आप पर पैसा खर्च करती है अगर उनके काम में सुधार नहीं आया तो मैं डीई करके उन्हें टर्मिनेट करूंगा।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments