news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी संगठन में फेरबदल, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, जाने पूरी खबर

बीजेपी संगठन में फेरबदल, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, जाने पूरी खबर


नई दिल्ली। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने नयी संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए पार्टी के तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसमे सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सौदान सिंह का केंद्र चंडीगढ़ रहेगा और वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ राज्यों में भाजपा संगठन के साथ समन्वय करेंगे। 


वहीं, वी सतीश दिल्ली के लिए संगठक बनाए गये है। वी सतीश पर संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चे के समन्वय के अलावा विशेष संपर्क की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी अहम प्रभार सौंपा है। 

https://twitter.com/BJP4India/status/1344595953307713536?s=20

इसी कड़ी में शिव प्रकाश भोपाल केंद्र से संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वही, भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ये नियुक्ति की है। मालूम हो कि, नये कृषि कानून के विरोध में किसानों के जारी आंदोलन के बीच भाजपा संगठन में किये गये इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं चरम पर है। 


शिवप्रकाश के बारे में जानकारी 


भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश अब का केंद्र अब भोपाल हो गया है,वे मध्यप्रदेश के संगठनात्मक मामलों को देखेंगे। मुरादाबाद के रहने वाले शिवप्रकाश जी मृदुभाषी लेकिन खांटी प्रचारक है। उन्होंने संघ में अनेक दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया है। शिवप्रकाश के आने से मध्यप्रदेश भाजपा की निर्णयन स्थिति में सुधार भी होगा और तेजी भी आएगी।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments