news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नए साल के उत्साह के बीच और ठंडा होगा तापमान, 3-5 जनवरी के बीच आंधी-बारिश की आशंका

नए साल के उत्साह के बीच और ठंडा होगा तापमान, 3-5 जनवरी के बीच आंधी-बारिश की आशंका

 

नई दिल्ली। देश में नए साल के उत्साह के बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। देश में फिलहाल न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसके बाद 1 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है। 

 

वही मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि, नए साल के जश्न के लिए बाहर निकलने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। एक जनवरी को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच विजीविलटी भी 50 मीटर तक ही रहने की संभावना जाहिर की गई है। 


बता दे कि, आमतौर पर मौसम विभाग उस वक्त शीतलहर की घोषणा करता है, जब मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना रहता है, और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। जिसके चलते आज दिल्ली में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लोधी रोड राजधानी में सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में भी यहीं स्थिति है। 


वही आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि, 3 से 5 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज या ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव की वजह से भारी बारिश होगी। वहीं 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments