news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी नेता का TMC पर वार, बोले- ममता बनर्जी बदले की भावना से कर रही कार्रवाई

बीजेपी नेता का TMC पर वार, बोले- ममता बनर्जी बदले की भावना से कर रही कार्रवाई

 

नई दिल्ली। शुक्रवार को बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस उन नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है जो तृणमूल छोड़ कर भाजपा में आए हैं। राय ने आरोप लगाया कि तृणमूल विपक्षी दलों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है।


मुकुल रॉय ने आगे कहा कि, जब वे या बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में थे तब उनके विरुद्ध कोई मामला नहीं था। उन्होंने कहा कि, लेकिन जब अर्जुन और वे भाजपा में शमिल हुए हैं। तब से उनके खिलाफ 55 मामले दर्ज हुए। वहीं अर्जुन के खिलाफ 65 मामले दर्ज हुए। अर्जुन के बेटे पर भी झूठे मामले दर्ज किये गए।


उन्होंने कहा कि, यह अफसोस की बात है कि तृणमूल पार्टी बदला लेने वाली सरकार है जो अगले विधानसभा चुनाव में हारेगी। साथ ही एक प्रश्न के उत्तर में रॉय ने कहा कि, वह उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को दिए गए निर्णय का स्वागत करते हैं जिसमें रॉय समेत पांच भाजपा नेताओं को अंतरिम सुरक्षा दी गई है। पश्चिम बंगाल में रॉय, सिंह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किये गए थे। उन्होंने कहा कि, वे लोग उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हैं। हमें पता है कि सत्य की विजय होगी।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments