news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड



 नई दिल्ली। कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत में भी दिखने लगा है। समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते पंजाब के अमृतसर में ठंड ने इस साल दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वही दिल्ली -एनसीआर में भी तापमान लगातार गिर रहा है। बता दे कि, नजफगढ़ क्षेत्र के जाफरपुर कलां में पारा 2.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली का सामान्य तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वही राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम था। एक भी शहर ऐसा नहीं रहा जहां रात का पारा 7 डिग्री से ज्यादा हो। बफीर्ली हवाओं ने बिहार के अधिकांश शहरों का तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया। साथ ही पटना के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से कम रहने और न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम होने से कोल्ड डे जैसे हालात बन गए हैं।


बता दे कि, शुक्रवार को अमृतसर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री रहा। जालंधर-कपूरथला में पारा 1.6 डिग्री रहा। शीतलहर के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। वहीं, शीतलहर से पंजाब में फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। चंडीगढ़ में पारा न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात के तापमान में 2.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में 6 डिग्री की गिरावट आई है। रायपुर में अभी भी रात का तापमान 17.2 डिग्री पर है और यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments