news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अदार पूनावाला ने का बड़ा ऐलान, बोले- जनता को 1000 रुपए में मिलेगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन

अदार पूनावाला ने का बड़ा ऐलान, बोले- जनता को 1000 रुपए में मिलेगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन

 

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए देश में वैक्सीन तो आ गई लेकिन उसकी कीमतों को लेकर लंबे समय से संशय की स्थित बनी हुई थी। वही रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला ने वैक्सीन की कीमत को लेकर एक बड़ी बात कही है। 


अदार पूनावाला ने कहा कि, सरकार को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 200 रुपए में दी जाएगी। वहीं, जनता को यह वैक्सीन 1 हजार रुपए में मिलेगी। मालूम हो कि, पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण हो रहा है। उल्लेखनीय है कि, रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। भारत में जल्द ही वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने भी तैयारियां कर ली हैं। 


वही, शनिवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया गया था। बता दे कि, भारत सरकार के अलावा यूरोपीय संघ भी वैक्सीन निर्माताओं की मदद के लिए आगे आया है। ईयू ने यह मदद वैक्सीन निर्माण बढ़ाने और वितरण को आसान करने के लिए की है। 


साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि, वे हर महीने ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन के 50-60 मिलियन डोज बना रहे हैं। कंपनी ने आगे कहा है कि, यह वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक के मुकाबले सस्ती है और ट्रांसपोर्टेशन भी आसान है। खास बात तो यह है कि, भारत ने 2021 के मध्य तक 130 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। 


वही कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि, वैक्सीन के 40-50 मिलियन डोज लगाए जाने के लिए तैयार हैं। हम सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्टर साइन करने का इंतजार कर रहे हैं। 7-10 दिनों में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि, सरकार ने अभी हमें वैक्सीन निर्यात करने की अनुमति नहीं दी है। जबकि, साऊदी अरब और दूसरे कुछ देशों से हमारे द्वपक्षीय संबंध हैं। हम अगले कुछ हफ्तों में सरकार से अनुमति देने के लिए कहेंगे, ताकि हम 68 दूसरे देशों तक वैक्सीन पहुंचा सके। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments