नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब 40 दिनों से डटे हुए हैं। जिसके चलते कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रही है। वही अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, आंदोलन को लेकर सरकार की बेरुखी के चलते अब तक 50 से अधिक किसान जान गंवा चुके हैं। कुछ ने तो आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लिया।
सोनिया गांधी ने कहा कि, आजादी के बाद देश के इतिहास की यह पहली ऐसी अहंकारी सरकार सत्ता में आई है जिसे आम जनता तो दूर, देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं की पीड़ा और संघर्ष भी दिखाई नहीं दे रहा। लगता है कि मुट्ठी भर उद्योगपति और उनका मुनाफा सुनिश्चित करना ही इस सरकार का मुख्य एजेंडा बनकर रह गया है।
https://twitter.com/INCIndia/status/1345661529283153922?s=20
उन्होंने आगे कहा कि, कंपकपाती ठंड और बरसात में दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में 39 दिनों से संघर्ष कर रहे अन्नदाताओं की हालत देखकर देशवासियों सहित मेरा मन भी बहुत व्यथित है लेकिन बेरहम मोदी सरकार का न तो दिल पसीजा और न ही आज तक प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री के मुंह से सांत्वना का एक शब्द निकला।
SOURCE: Ghamasan.com

0 Comments