news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सौरव गांगुली का हालचाल जानने ममता बनर्जी पहुंची अस्पताल, कहा- वे ठीक हैं, मैं डॉक्टरों की आभारी हूं

सौरव गांगुली का हालचाल जानने ममता बनर्जी पहुंची अस्पताल, कहा- वे ठीक हैं, मैं डॉक्टरों की आभारी हूं



 

कोलकाता। शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का हालचाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वुडलैंड्स अस्पताल पहुंचीं।  जिसके बाद उन्होंने कहा कि, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एंजियोप्लास्टी के बाद ठीक हैं। गांगुली को वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही, अस्पताल के बाहर निकलकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि, ''वह अब अच्छे हैं. उन्होंने मेरी सेहत के बारे में भी पूछा। मैं अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों की शुक्रगुजार हूं।''


बता दे कि, राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने भी आज दिन में अस्पताल जाकर गांगुली का हालचाल जाना। धनखड़ ने कहा कि, ''मैं दादा (गांगुली) को हमेशा की तरह खुशमिजाज देखकर राहत महसूस कर रहा हूं। मैं उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' साथ ही राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम और खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला समेत दूसरे लोगों ने भी अस्पताल जाकर गांगुली का हालचाल जाना।


मालूम हो कि, सौरव गांगुली को आज सुबह मामूली दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी तीन कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक होने का पता चला। डॉक्टरों ने ब्लॉकेज हटाने के लिए उन्हें स्टेंट लगाया। वही वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर सरोज मंडल ने कहा कि,'' अगले कुछ दिन उनकी हालत पर कड़ी नजर रखी जायेगी। आगे क्या करना है, यह उनकी हालत देखकर ही तय होगा। उनके बाकी सभी अंग दुरूस्त हैं और उन्हें अगले तीन चार दिन अस्पताल में रहना होगा।'' 


उन्होंने आगे कहा कि, ''उन्हें एक्यूट मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनके दिल में तीन ब्लॉक पाये गए। उन्हें दोहरी एंटी प्लेटलेट्स और स्टेटिन दिया गया है।'' मंडल ने कहा कि,'' उनकी प्रारंभिक एंजियेप्लास्टी हुई है और अब वह जाग चुके हैं। उनकी हालत स्थिर है।''

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments