news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान में किया गिरफ्तार

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान में किया गिरफ्तार

 

मुंबई। मुंबई में हुए 26/11 हमले को हम कभी नहीं भुला सकते। उसकी तस्वीरें आज भी हमारे जहन में मौजूद है। वही अब 26/11 हमले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वही, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट की माने तो जकीउर रहमान लखवी को आतंकियों की मदद और पैसे मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जकीउर रहमान लखवी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर 26/11 के हमले की साजिश रची थी। 


याद हो कि, 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। इस आतंकी हमले को 12 साल बीत चुके है, लेकिन यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई भी भारतीय कभी भूल नहीं सकता। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है।


वही आतंकी हमले को लेकर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब में दावा किया है कि, साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले को लश्कर 'हिंदू आतंकवाद' के तौर पर दिखाना चाहता था। इसके अलावा आतंकी कसाब को वह बेंगलुरु के समीर चौधरी के तौर पर मारना चाहता था। 


उन्होंने अपनी किताब 'लेट मी से इट नाउ' में मुंबई हमले समेत कई अन्य मामलों पर भी बड़े दावे किए हैं। किताब के मुताबिक, आईएसआई और लश्कर आतंकी कसाब को जेल में ही खत्म करना चाहते थे और इसकी जिम्मेदारी दाउद इब्राहिम गैंग को दी थी। लश्कर के मुंबई हमले के बारे में बताते हुए मारिया ने किताब में लिखा है कि, 'अगर सबकुछ योजना के अनुसार चलता तो कसाब चौधरी के तौर पर मरता और हमले के पीछे 'हिंदू आतंकवादियों' को माना जाता।'

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments