news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अमेरिका के हाल बेहाल, भारत से लिया 16 लाख करोड़ का कर्ज

अमेरिका के हाल बेहाल, भारत से लिया 16 लाख करोड़ का कर्ज

 

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। लेकिन अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी चोट अमेरिका को पड़ती दिखाई दे रही है। दरअसल, अमेरिका पर वैश्विक कर्ज में तेजी से बढ़त हुई है। आपको यह जान कर हैरानी होगी की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर कर्ज बढ़कर रिकॉर्ड 29 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। 


वहीं अगर अनुमान लगाया जाए की अमेरिका पर मौजूदा समय में जितना कुल कर्ज है, वह भारत की GDP का लगभग 10 गुना है। लेकिन अमेरिका भारत का भी कर्जदार है और पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका पर भारत का कर्ज तेजी से बढ़ा है। फिलहाल अमेरिका पर भारत का कर्ज 21,600 करोड़ डॉलर यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपये है। 


आपको बता दे कि, अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत के मुकाबले करीब 7 गुना बड़ी है और यह 21 ट्रिलियन डॉलर की है। भारतीय इकोनॉमी फिलहाल 3 ट्रिलियन डॉलर के लगभग है। लेकिन अमेरिका पर जो कुल कर्ज है वह भारत की GDP का करीब 10 गुना है। 

वहीं एक अमेरिकी सांसद ने जो बाइडेन प्रशासन को देश पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है। फिलहाल अमेरिका पर सबसे ज्यादा चीन और जापान का कर्ज है। 


साथ ही अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद Alex Mooney ने कहा कि अमेरिका ने सबसे ज्यादा चीन और जापान से लोन लिया है, जो उसका दोस्त भी नहीं है। अमेरिका के लिए चीन हमेशा से प्रतिस्पर्धी रहा है। अमेरिकी सांसद ने देश पर बढ़ते कर्ज के मद्देनजर 1.9 ट्रिलियन डॉलर के नए राहत पैकेज का विरोध किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका पर ब्राजील का भी 258 बिलियन डॉलर का कर्ज है। 


Post a Comment

0 Comments