news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी तेज, 24 जिलों में चलेगा अभियान

कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी तेज, 24 जिलों में चलेगा अभियान


प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते अब इस जंग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और वालेंटरी इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिटी एप्लाइड साइंस (विकास) के संयुक्त प्रयास से प्रदेश के 24 जिले में जंग की तैयारी है। इसको लेकर कोर ग्रुप की बैठक यमुना के किनारे स्थित होटल त्रिवेणी दर्शन में हुई।


बैठक में बीएसआइपी के रिटायर वैज्ञानिक डॉ चन्द्र मोहन नौटियाल ने बताया कि कई विभागों और संथाओं के सहयोग से लोगो को कोरोना से बचाव के वैज्ञानिक तरीके बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ नारो के माध्यम से भी लोगो को जागरूक किया जाएगा। जैसे " साबुन से हाथ धोना मंहगा है, लेकिन जिंदगी से हाथ धोने से सस्ता है।" जमीन से नीचे 2 गज दूर जाने से अच्छा आपस में 2 गज दूर रहें और मास्क लगाएं। अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी जेपी मिश्र, एसीएफ आईबी सिंह, डॉ मोहम्मद मसूद, डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट गौतम चक्रवर्ती, संजय माथुर आदि ने अपने विचारों से लोगो को लाभान्वित कराया। बैठक की अध्यक्षता विकास संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरसी सिंह ने किया।


साथ ही विकास संस्था के निदेशक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 20 अप्रैल तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी सहायक सामग्री को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छोटी छोटी फिल्में तैयार करने सहित संदेशों की स्क्रिप्ट लेखन तथा उसकी रेकॉर्डिंग करना तथा पोस्टर्स, पैम्फलेट्स, ब्रोशर्स, बुकलेट्स तैयार करेंगे। कार्यक्रम का सम्पूर्ण रोडमैप तैयार करके सम्बन्धित जिलों में 20-20 ग्रामों में विज्ञान जागरूकता वैन को रवाना करेंगे जो कि 120 दिनों तक फील्ड में ही रहेगी। 


इस दौरान इंटरनेट मीडिया सहित संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए प्रचार प्रसार करेंगे। कोविड एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित ऑनलाइन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किया जाएगा। इसमें प्रयास किया जाएगा कि उत्तर प्रदेश के कई जिले से बच्चे सहभागिता करें और कैश पुरस्कार जीत सकें। इन सभी तरह की गतिविधियों के कॉन्टेंट क्रिएशन के कार्य 16 से 20 अप्रैल तक होंगे।

Post a Comment

0 Comments