news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब कुमाऊं के लिए चलेंगी 3 समर स्पेशल ट्रेनें

उत्तराखंड पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब कुमाऊं के लिए चलेंगी 3 समर स्पेशल ट्रेनें


देहरादून। गर्मी का मौसम आ गया है ऐसे में उत्तराखंड में पर्यटकों का आना-जाना और बढ़ जाएगा। जिसके चलते अब रेलवे ने उत्तराखंड के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अलग-अलग जगहों से चलकर कुमाऊं के काठगोदाम और रामनगर तक पहुंचेंगी। पहली ट्रेन रामनगर-चंडीगढ़, दूसरी ट्रेन रामनगर-मुरादाबाद और तीसरी ट्रेन काठगोदाम-दिल्ली के बीच चलेगी। 


साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि, रामनगर और चंडीगढ़ के बीच स्पेशल वीकली ट्रेन 5 से 26 अप्रैल के बीच चलेगी। ट्रेन हर हफ्ते में सोमवार को सुबह 5.35 पर चलेगी और दोपहर 1 .40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से भी ट्रेन सोमवार को ही रामनगर के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन शाम 4.05 पर रवाना होगी और रात 11. 35 पर रामनगर पहुंचेगी। 


उन्होंने बताया कि काठगोदाम और दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 30 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगी। ये ट्रेन रोज काठगोदाम से सुबह 9.5 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी और दोपहर 3.25 पर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से ट्रेन शाम 4  बजे काठगोदाम के लिए चलेगी और रात 10.45 पर काठगोदाम पहुंचेगी। 


साथ ही रामनगर-मुरादाबाद के बीच भी 30 मार्च से 30 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन रामनगर से हर सुबह 10.10 पर मुरादाबाद के लिए रवाना होगी और 11.45 पर रामनगर पहुंचेगी। मुरादाबाद से स्पेशल ट्रेन हर शाम 7.10 पर रामनगर के लिए रवाना होगी और रात 9 बजे रामनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन से आम लोगों के साथ ही रामनगर आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। 

Post a Comment

0 Comments