देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते बीते दिन मंगलवार को उत्तराखंड में 94 नये मरीज सामने आए साथ ही 52 मरीज ठीक हुए। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के 930 एक्टिव केस मौजूद हैं। संक्रमण दर 3.71 प्रतिशत पहुंच गई है, रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में कुल मरीज 98646 हैं। जबकि 94585 ठीक हो चुके हैं, 1706 मरीजों की मौत हो गई है। मंगलवार को भी दो मरीजों की मौत हुई। 12424 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को छह केस चमोली, 47 देहरादून, 20 हरिद्वार, आठ नैनीताल, एक रुद्रप्रयाग, दस टिहरी, दो यूएसनगर में केस पाए गए।
वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे उनके संपर्क में आने वालों की बड़ी राहत मिली है। उधर, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान फिलहाल अपने घर में आईसोलेट हैं। मुख्यमंत्री तीरथ रावत सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके संपर्क में आए मंत्रियों, भाजपा नेताओं व नौकरशाहों में खलबली मच गई थी। हालांकि, सीएम तीरथ पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बीजापुर स्थित सेफ हाउस में आईसोलेट के बावजूद वर्चुअल के जरिए सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। पिछले तीन-चार दिन के भीतर उनके संपर्क में कई मंत्री, पार्टी के नेता और नौकरशाह आए थे। कैबिनेट मंत्री डा. हरक इस दौरान उनके साथ काफी रहे।
साथ ही मुन्ना ने बताया कि अभी उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश आज पूरे दिन दफ्तर में रहे और अफसरों की बैठक ली। एहतियात के तौर पर उन्होंने ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी सीएम तीरथ के संपर्क में आए थे। उनके जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने बताया कि कोई दिक्कत महसूस होने पर केंद्रीय मंत्री एक-दो दिन के भीतर टेस्ट कराएंगे।

0 Comments