news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए बदलाव, घरों के बाहर लगेगा क्यूआर कोड, कचरे पर रहेगी नजर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए बदलाव, घरों के बाहर लगेगा क्यूआर कोड, कचरे पर रहेगी नजर


देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब राज्य में कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिसके चलते अब इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से इस पर नजर रखी जाएगी कि शहर के कितने घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। इसके लिए लोगों के घर के बाहर क्यूआर कोड लगाने का काम चल रहा है। कूड़ा उठाने के बाद कर्मचारी जैसे ही कोड को स्कैन करेंगे, आईसीसीसी में इसकी जानकारी पहुंच जाएगी।


वही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 12 कृष्णनगर में क्यूआर कोड लगाने का काम पूरा हो चूका है। वार्ड 32 बल्लूपुर में कोड लगाने का काम चल रहा है। परियोजना के तहत शहर के 25 हजार घरों में क्यूआर कोड लगेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठान में लगे वाहनों के ड्राइवर और कंडक्टर के फोन में एक मोबाइल एप इंस्टॉल किया जाएगा। कूड़ा उठाने के बाद कंडक्टर उस घर के बाहर लगे कोड को स्कैन करेगा। इससे तुरंत उसकी जानकारी आईसीसीसी तक पहुंच जाएगी। वहीं, जिस घर से कूड़ा उठ गया है, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी इसका मैसेज पहुंच जाएगा।


इस दौरान यह जानना काफी आसान हो जाएगा कि रोजाना कितने घरों से कूड़ा उठा रहा है। किस इलाके में गाड़ी गई या नहीं और किसी इलाके में कितने घरों से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। किस इलाके में गाड़ी कितने बजे पहुंची, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने आगे बताया कि इसी क्यूआर कोड के साथ टोल फ्री नंबर 18001802525 भी जारी किया गया है। कूड़ा उठान को लेकर कोई भी दिक्कत होने पर शहर का कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल कर सकता है। 

Post a Comment

0 Comments