news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना का कहर: ताज होटल में कोरोना विस्फोट, 25 और कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि

कोरोना का कहर: ताज होटल में कोरोना विस्फोट, 25 और कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि


ऋषिकेश।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते अब जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर प्रखंड में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित होटल ताज में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 25 मार्च को जांच के लिए भेजे गए 50 आरटी पीसीआर में 22 व्‍यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर तीन कर्मचारियों की एंटीजन जांच की। इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 57 हो गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर को विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। होटल में ठहरे 140 पर्यटकों में शनिवार को सिर्फ छह व्यक्तियों ने आरटी पीसीआर सैंपल जांच के लिए दिया। पछवादून में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शुकवार को विकासनगर में तीन व सहसपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की बैचेनी बढ़ रही है। चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों से कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है।


वहीं उप जिलाचिकित्सालय विकासनगर में कोविड ड्यूटी पर तैनात डॉ. रीतू ने जानकारी दी कि विकासनगर क्षेत्र में कराई गई कोरोना जांच में तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक दिनकर विहार, एक बाबूगढ़ व एक अस्पताल रोड का निवासी है। इसमें से दो छात्र व एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करने वाला युवक भी है। उप जिला अस्पताल में कुल 115 रोगियों की जांच की गई जिनमें 11 आरटीपीसीआर, चार ट्रूनेट  व 100 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। वहीं, सीएचसी सहसपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनिता स्याना ने बताया कि सहसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 10 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


सहसपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. स्याना का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। उनका कहना है कि वैक्सीन आ जाने के बावजूद सभी को गाइड लाइन के हिसाब से सावधानी बरतनी चाहिए। शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग अभी हर हाल में क्षेत्रवासियों को करना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments