news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना का कहर: पूर्व सीएम हरीश रावत की सेहत में सुधार, पत्नी और बेटी हुए एम्स में भर्ती

कोरोना का कहर: पूर्व सीएम हरीश रावत की सेहत में सुधार, पत्नी और बेटी हुए एम्स में भर्ती

 

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी कोरोना के शिकार हो गए है। पूर्व सीएम के साथ-साथ उनके परिवार के 4 लोग और संक्रमित मिले है। वहीं बीते दिन पूर्व सीएम की तबियत ज्यादा ख़राब होने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में तत्काल भर्ती किया गया। जिसके बाद अब उनकी पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी अब दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। 


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक हरीश रावत के आक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इन दोनों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को हरीश रावत के स्वास्थ्य की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा आदि ने जानकारी ली। 


वहीं ऋषिकेश में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मुनिकीरेती में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से छह लोग सिंगटाली स्थित ताज होटल के कर्मी और एक मुनिकीरेती स्थित श्रीश्री रविशंकर आश्रम का कर्मचारी शामिल है। ताज होटल में अब तक करीब 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 


साथ ही फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि ताज होटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। तब तक होटल के करीब 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ताज होटल में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आसपास ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होने बताया कि, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से होटल को सीज करने की मांग की है। ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि होटल में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इससे क्षेत्र में लोगों में दहशत बनी हुई है। जिला प्रशासन को इस होटल का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments