news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित




देहरादून। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में आज अचानक आग लग गई। वहीं अब आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बता दे कि, यह आग सी-5 बोगी में लगी, हालांकि इस दुर्घटना से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि, शताब्दी एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी, उससे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी मुसाफिर के घायल होने का समाचार नहीं है। 


आपको बता दे कि, दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लगी। आग ने कुछ ही देर में अपना विकराल रूप ले लिया। ट्रेन के सी-5  बोगी की खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई. दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। 


ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया। रेलवे के मुताबिक हादसे के बाद जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 


साथ ही ट्रेन के गार्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि, सी-5 कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें आग लगने के फौरन बाद दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया था। इस कोच में कुल 35 यात्री सवार थे, किसी को भी नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में बैठाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी हाईप्रोफाइल ट्रेन में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। 


Post a Comment

0 Comments