news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में इस समय तक वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें पूरी खबर

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में इस समय तक वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें पूरी खबर


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने तोताघाटी में सड़क सुधारीकरण कार्य को देखते हुए यातायात बंदी के निर्णय को सख्ती से लागू करने के निर्देेश दिए हैं। जिसके चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग-कौड़ियाला के बीच तोताघाटी क्षेत्र में शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्व रूप से बंद रहेगी। अवधि में वाहन कीर्तिनगर-पीपलडाली-चंबा-खाड़ी-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग से आवाजाही करेंगे। यह आदेश 12 मार्च से 31 मार्च तक बीस दिन के लिए ही दिए गए है। 


बता दे कि, कौड़ियाला से तोताघाटी के बीच पहाड़ कटान का काम पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लिए चुनौती बना हुआ है। वहीं बीते साल इस पैच में सड़क सुधारीकरण के लिए पीडब्लूडी की ओर से कई बार यातायात बंदी (क्लोजर) ली गई, लेकिन काम नहीं हुआ। लंबे इंतजार के बाद अक्तूबर 2020 में सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। जिसके बाद 23 दिसंबर को बस संचालन की अनुमति मिली, लेकिन मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं मिली।


जिला प्रशासन टिहरी ने शाम 6 से सुबह 5 बजे तक इस पैच में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रखी थी। इस प्रतिबन्ध के बाद भी पैच में रात भर वाहन चलते रहे। जिसकी वजह से मजदूरों को काम करने का मौका नहीं मिल पाया। जिसके बाद से एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने कीर्तिनगर/देवप्रयाग/मुनि की रेती थानों को पत्र भेजते हुए शाम 6 से सुबह 5 बजे तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। 


वहीं कीर्तिनगर की एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि, तोताघाटी क्षेत्र (किमी 267-269) में निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों के लगातार चलने से काम प्रभावित हो रहा है। पीडब्लूडी ने अवगत कराया है कि यदि रात के वक्त वाहन नहीं चले, तो दिन-रात काम कर 31 मार्च तक काम निपटा दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments