news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड: तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें कौन-कौन है शामिल

 

उत्तराखंड: तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें कौन-कौन है शामिल

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार शाम को ही हो चुका है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। वहीं त्रिवेंद्र सरकार में खाली चल रहे कैबिनेट मंत्रियों के तीन पदों को भी इस बार भरा जा चुका है। साथ ही इस कैबिनेट विस्तार में त्रिवेंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को ही दोबारा जगह मिली है। जिसके बाद अब तीरथ सिंह रावत के लिए विधानसभा का सदस्य बनना काफी महत्वपूर्व हो गया है। अभी वह पौड़ी से लोकसभा सांसद हैं। उनके लिए बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट‌्ट ने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है।  


माना जा रहा है कि, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा सीट से भी सीएम तीरथ सिंह रावत लड़ सकते है। गौरतलब है कि, मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जगह त्रिवेंद्र सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया है। त्रिवेंद्र सरकार में कौशिक सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री माने जाते थे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद ही सचिवालय में कैबिनेट बैठक भी बुलाई गई है।


आपको बता दे कि, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को दोबारा जगह मिली है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य (राज्य मंत्री), परिवहन मंत्री यशपाल आर्य,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को एक बार फिर पारी खेलने का मौका दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में पहली बार कुछ नए नेताओं को भी शामिल किया गया है। इनमें, डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्वरानंद (राज्य मंत्री) और मसूरी से गणेश जोशी ने भी शपथ ली है। ऐसा करके भाजपा हाईकमान गढ़वाल व कुमाऊं में बैलेंस बनाने में सफल हो गई है। 

Post a Comment

0 Comments