news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड: राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा खास ध्यान

उत्तराखंड: राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा खास ध्यान




राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के हाथ से हो गया है। राजभवन में रंग-बिरंगे फूलों से पूरा संसार बसा हुआ है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी पुष्प प्रदर्शनी में निशुल्क प्रवेश है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दे कि, प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। जबकि, रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। 


इस वसंतोत्सव में केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज शामिल हुए। उन्होंने 2021 में बसंतोत्सव के दौरान देहरादून के राजभवन में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के स्टाल का दौरा किया। आपको बता दे कि प्रदर्शनी में गुलाब, गुडहल, बुरांस, स्ट्रॉबेरी, कैलेंडुला, ब्लॉसम आदि फूलों से तैयार खाद्य सामग्री व एक जनपद एक उत्पाद को प्रदर्शित किया गया है।

https://twitter.com/UTDBofficial/status/1370620810784768002?s=20

Post a Comment

0 Comments