news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड: सल्ट उपचुनाव के लिए महेश जीना ने भरा नामांकन, विशाल जनसभा का होगा आयोजन

उत्तराखंड: सल्ट उपचुनाव के लिए महेश जीना ने भरा नामांकन, विशाल जनसभा का होगा आयोजन

देहरादून। आज उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है। वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस मौके पर नामांकन स्थल भिकियासैंण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय, सल्ट चुनाव के प्रभारी सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद अब स्याल्दे छ्यानी बगड़ में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को संबोधित करेंगे।


आपको बता दें कि, आज कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली आज नामांकन भरेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली सुबह 11 बजे भिकियासैंण तहसील में नामांकन करेंगी। नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणि, राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा उमा बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 


गौरतलब है कि, सल्ट सीट भाजपा के ही खाते में थी और यहां के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना थे। लेकिन बीते दिनों बीमारी के चलते उनके निधन के बाद से ये सीट खाली चल रही है। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही होली के दिन प्रत्याशियों की घोषणा की। महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली पूर्व में भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। 


साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन के मद्देनजर मतदेय स्थलों-भवनों के सहायक मतदेय स्थल बनाने संबंधी संशोधन प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन में अनुमोदन से पूर्व 136 मतदेय स्थल थे। 15 सहायक मतदेय स्थलों के अनुमोदन के बाद अब 151 मतदेय स्थल हो गये हैं। 


Post a Comment

0 Comments