देहरादून। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने अपने स्तर से कैलाश मानसरोवर यात्रा और आदि कैलाश यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा मार्ग की रेकी के लिए अप्रैल में विभागीय टीम क्षेत्र में जा रही है। जिसके चलते अब जल्दी ही निगम आदि कैलाश यात्रा का कार्यक्रम जारी करेगा। वहीं ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा की भी राह दिख रही है। दरअसल दो साल से बंद चल रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के कारण कुमाऊं मंडल के साथ ही निगम की आर्थिकी भी प्रभावित हो रही है लेकिन भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण यात्रा पर इस साल भी काले बादल मंडरा रहे हैं।
वहीं केएमवीएन के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा निगम की अपनी निजी यात्रा है। यात्रा को बेहतर बनाने के लिए निगम प्रयासरत है। यात्रा को आकर्षक बनाया जाएगा। अब इसे स्थानीय लोगों के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें होम स्टे का इस्तेमाल कर स्थानीय लोक कला, संस्कृति तथा क्षेत्र के अन्य स्वरोजगारियों को भी इससे लाभान्वित किया जाएगा। मानसरोवर यात्रा का भी यही मार्ग है, इसलिए विदेश मंत्रालय से आदेश मिलते ही निगम मानसरोवर यात्रा भी शुरू करवा देगा। इसके लिए निगम अपने स्तर से पूरी तैयारियां कर चुका है।
गौरतलब है कि, गाठ वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से दोनों यात्राएं नहीं हो सकीं थी। वहीं आपको बता दे कि, एमईए के दिशानिर्देशों पर संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा में अब तक तीन स्तर की बैठकें हो जाती थीं, जबकि अप्रैल माह की शुरुआत में ट्रांसपोर्टेशन समेत अन्य निविदाएं हो जाती थी।

0 Comments