news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना का कहर: देहरादून रेलवे स्टेशन पर दी जा रही ढील, नहीं हो रही कोरोना जांच



देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन देहरादून रेलवे स्टेशन पर महज खानापूर्ति की जा रही है। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस छोड़कर बाकी किसी भी ट्रेन के यात्रियों की कोरोना जांच नहीं की जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस में भी सिर्फ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। जबकि बाकी यात्रियों को बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है। 


इतना ही नहीं जांच के लिए लाइन में खड़े हो रहे यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच व उनके नाम पते की जानकारी रखना जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। इसका रेलवे से कोई लेना देना नहीं है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की है। ट्रेनों को भी सैनिटाइज करने के बाद ही रवाना किया जा रहा है। 


चेकपोस्ट पर तैनात प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस की टीमों के लिए कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई जा रही है। चेकपोस्ट पर कर्मचारियों के लिए सिर्फ टेबल और कुर्सी की व्यवस्था की गई है। उनके लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। साथ ही कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पिछली बार लॉकडाउन के दौरान चेकपोस्ट पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन इस बार सुविधाएं सिरे से नदारद हैं। चेक पोस्ट पर बुजुर्ग यात्रियों, पर्यटकों के बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।


Post a Comment

0 Comments