news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बांग्लादेश में पीएम मोदी, जशोरेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बांग्लादेश में पीएम मोदी, जशोरेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना


बांग्‍लादेश दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सत्खिरा स्थित प्राचीन जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि, ये मंदिर मां दुर्गा की 51 शक्तिपीठों में से एक है। मां काली के दर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक मुकुट भी चढ़ाया। इस चांदी के मुकुट को विशेष तौर पर तीन सप्‍ताह की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया है। इस मुकुट पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। 

मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, मैंने सुना है कि जब यहां पर मां काली की पूजा का मेला लगता है कि बड़ी संख्‍या में भक्‍त सीमा के उस पार से भी यहां पर आते हैं। यहां पर एक कम्‍यूनिटी हॉल बनाए जाने की आवश्‍यकता है। 

बता दें कि जेशोरेश्वरी काली मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। जेशोरेश्वरी का मतलब जेशोर की देवी से है। बांग्‍लादेश में इस मंदिर का विशेष महत्‍व है। हर साल बांग्लादेश और भारत से हजारों की संख्या में हिंदू श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए यहां पर आते हैं। कहा जाता है कि इस स्थान पर मंदिर का निर्माण एक ब्राह्मण ने किया था।

Post a Comment

0 Comments