news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आज हो सकती है राष्ट्रपति की बाईपास सर्जरी, दिल्ली एम्स में है भर्ती

आज हो सकती है राष्ट्रपति की बाईपास सर्जरी, दिल्ली एम्स में है भर्ती


नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक आज उनकी बाईपास सर्जरी किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 26 फरवरी को सीने में दर्द की शिकायत महसूस होने पर 75 वर्षीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल पहुंचे और वहां जांच कराई।


आर्मी अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां उपचार के बाद राष्ट्रपति को शनिवार दोपहर एम्स रेफर कर दिया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद डाक्टरों ने बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है। फिलहाल राष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है और एम्स के हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।


वहीं राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के बेटे से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। गृह मंत्री शाह ने भी राष्ट्रपति के परिवार से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।


साथ ही शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की भाभी विद्यावती ने कहा कि, हमाओ लल्ला (राष्ट्रपति) बहुते जल्दी स्वस्थ होई जहिहै। भगवान से सलामती की खातिर पूजा करो है। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की। वहीं, राष्ट्रपति के भाई प्यारेलाल ने भी परिवार के साथ उनके जल्दी स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की। 

Post a Comment

0 Comments