हरिद्वार: कुंभ स्नान के बाद कुंभ मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। वहीं अब हरिद्वार में कुंभ स्नान की शुरुआत तो चुकी है जिसके बाद अब कुंभ मेले की तारीख भी सामने आ गई है। शुक्रवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, हरिद्वार कुंभ मेला एक अप्रैल से ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, फिलहाल मेले की अवधि में परिवर्तन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे।
मुख्य सचिव ने आगे कहा कि, जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। फिलहाल मेला एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कराए जाने की योजना है। अधिसूचना जल्द ही जारी हो जाएगी।

0 Comments