news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सल्ट उपचुनाव: बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, विधायक सुरेंद्र सिंह के भाई को मिला मौका

सल्ट उपचुनाव: बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, विधायक सुरेंद्र सिंह के भाई को मिला मौका


देहरादून। सल्ट विधानसभा सीट से अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। दोनों ही पार्टियों ने होली के अवसर पर प्रत्याशी घोषित लिए है। आपको बता दें कि, भाजपा में जहां महेश जीना को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है। महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली पूर्व में भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। 

 

उल्लेखनीय है कि सल्ट सीट भाजपा के ही खाते में थी और यहां से सुरेंद्र सिंह जीना विधायक थे। बीते दिनों बीमारी के चलते उनकी मौत होने से ये सीट खाली चल रही है। भाजपा जहां अपने दबदबे वाली इस सीट पर फिर से काबिज़ होना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस सीट को किसी भी तरह अपनी झोली में डालना चाहती है। हालांकि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि राज्य में अब तक हुए अन्य उपचुनाव की तरह इस बार भी सहानुभूति का दांव खेलेगी, लेकिन इसी सीट से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव लड़ाने तक की चर्चाएं आम रहीं। 


साथ ही कांग्रेस ने सिम्बके फाइनल होने के बावजूद प्रत्याशी घोषित नहीं किया और भाजपा का इंतज़ार किया। आखिरकार होली के दिन इंतज़ार खत्म हुआ और भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। आपको बता दें कि सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव होगा।

सल्ट उपचुनाव को 2022 विधानसभा का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के यह पहला उपचुनाव है। इसलिए इसे उनकी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments