news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड सख्त, STF की इस मशीन से नहीं बचेगा कोई भी नशे का पदार्थ

तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड सख्त, STF की इस मशीन से नहीं बचेगा कोई भी नशे का पदार्थ


उत्तराखंड। तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड अब सख्त हो गया है। दरअसल, एसटीएफ का नया साथी एचएनडी (हैंडहेल्ड नारकोटिक्स डिटेक्टर) बड़ी मात्रा में इनकी खरीद के लिए एसटीएफ उत्तराखंड ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। एचएनडी की खासियत है कि, नशीले पदार्थ कहीं भी छुपे हो , लेकिन अब एसटीएफ को इन्हें ढूंढने में वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। 


गौरतलब है कि, अभी तक केवल सूचनाओं के भरोसे ही नशे के तस्करों को पकड़ने का काम होता था। पुलिस अकस्मात यदि किसी व्यक्ति, वाहन या अन्य कहीं नशीले पदार्थ की तलाश करना चाहे तो यह नामुमकिन ही है। लेकिन, एसटीएफ ने इसका भी हल निकाल लिया है। मुंबई पुलिस की तर्ज पर यहां के लिए भी अब खास उपकरण एचएनडी खरीदने की कवायद शुरू हुई है। 


वहीं अधिकारियों ने बताया कि, नशीले पदार्थ (चरस, स्मैक, नशीली दवाएं आदि) कहीं भी छुपाए हों, यह मशीन उसे ढूंढ लेती है। यदि किसी ने कार की स्टेपनी, कपड़ों या सामान के बीच में भी कोई छोटी से छोटी पुड़िया भी छुपाई है, तो इससे बच निकलने की गुंजाइश कम ही रहते हैं। ऐसे में अकस्मात चेकिंग के दौरान भी ड्रग पकड़ने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण उपकरण एसटीएफ के लिए खरीदे जा रहे हैं। 


आपको बता दें कि, एसटीएफ जेलों और अन्य अपराधियों के मोबाइल खोजने के लिए भी एसटीएफ मशीनों का उपयोग करने जा रही है। यह मशीनें तोड़कर फेंके हुए सिम को भी खोज निकालेगी। इसका लाभ जेलों में किए जाने वाले औचक निरीक्षणों में भी एसटीएफ को मिलेगा। इससे जेलों में चलने वाले अपराधियों के गठजोड़ का भी खुलासा आसानी से हो सकेगा। 


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, एसटीएफ के लिए बहुत से अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा अहम ड्रग डिटेक्टर है। इससे एसटीएफ की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। यह छोटी से छोटी मात्रा को भी ढूंढ निकालती है। जल्द ही इसको शामिल किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments