news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चक्रवर्ती तूफान ने मचाई तबाही, इन राज्यों में बढ़ा खतरा

चक्रवर्ती तूफान ने मचाई तबाही, इन राज्यों में बढ़ा खतरा


New Delhi: वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच एक बार फिर चक्रवाती तूफान का साया मंडरा रहा है। चक्रवाती तूफान तौकते देश के केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात में तबाही मचा रहा है। जिसके चलते अब मुंबई में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि, अब तक तूफान से प्रभावित इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई सौ पेड़ गिरे हैं। साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है और लोग काफी डरे हुए है। 

वहीं, तूफान की आहट के साथ अब गुजरात के तटीय इलाके में आज और कल भारी बारिश की आशंका है। आपदा से निपटने के लिए NDRF की 50 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही गुजरात के कच्छ में तूफान से तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। तटीय इलाकों के मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवाती तूफान तौकते 17 मई की शाम या 18 मई को गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 24 घंटे में और भी खतरनाक हो सकता है। 18 मई की सुबह तक चक्रवात तौकते पोरबंदर और महुवा के बीच से गुजरात तट को पार कर सकता है। 

मुंबई का हाल 

वहीं अगर बात की जाए आर्थिक राजधानी मुंबई की तो मुंबई में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मुंबई के वडाला में चक्रवात तौकते का प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं, साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। आपको बता दें कि, इस तूफान के खतरे के बीच मुंबई में 5 जगह अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। पश्चिमी मुंबई में NDRF की 3 टीम और बाढ़ से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें भी तैनात की गई हैं। 

गोवा का हाल 

साथ ही अगर बात की जाए गोव की तो यहां चक्रवर्ती तूफान ने कहर बरपाया है। गोवा के अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक हादसे में बाइक सवार पर बिजली का पोल गिरा जबकि दूसरे हादसे में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हुई है। साथ ही अब गोवा में तूफान की वजह से आज सभी उड़ानें रद्द हैं। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मुताबिक, तूफान में 100 घर बुरी तरह तबाह हुए हैं जबकि कई अन्य घरों को मामूली क्षति पहुंची है। गोवा में तूफान की वजह से करीब 500 पेड़ गिरने से जगह-जगह पर रास्ते बंद पड़े हैं। 

केरल का हाल 

केरल में भी तूफान के असर देखने को मिला, करल ने तूफ़ान के असर से कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। इसके साथ ही तूफ़ान की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। अलप्पुझा में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में भर गया है। तटीय इलाके के लोगों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। 

गुजरात और दमन एवं दीव के हाल 

गुजरात और दमन एवं दीव की बात की जाए तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार च्रकवात तौकते भीषण चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है। जिसके 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक पहुंचने की संभावना है जबकि 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। IMD ने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान प्रभावित इलाकों में 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

आपको बता दें कि, गुजरात में निचले तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर सही सलामत पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 54 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने चक्रवात तौकते के चलते 17 मई को महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोंकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

कर्नाटक का हाल 

वहीं देश के कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में तौकते तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। उडुपी में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तर कन्नड़ जिले में तूफान की तबाही में 71 घर तबाह हो गए हैं। इसके साथ ही मछुआरों की 76 बोट भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और 270 से ज्यादा बिजले के खंभे गिरे हैं। 

गृह मंत्री ने ली समीक्षा बैठक 

चक्रवर्ती तूफ़ान के बढ़ते कहर को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और दमन एवं दीव में चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने हर संभव तरीके से कोविड-19 के मरीजों के इलाज के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए है। 

Post a Comment

0 Comments