नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में पिछले काफी दिनों से ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार फरार थे। जिसके चलते आज यानी रविवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि, स्पेशल सेल ने सुशील और उनके साथी अजय को मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि, अजय छत्रसाल स्टेडियम में ही स्पोर्ट्स टीचर हैं और दोनों ही सागर की हत्या में आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों मुंडका के पास स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन पहले सुशील कुमार की अंतिम लोकेशन पंजाब के बठिंडा में ट्रेस किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था और वे पहलवान को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापेमारी कर रही थी। आपको बता दें कि, इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सुशील कुमार को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये और उसके सहयोगी अजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।
पुलिस का एक्शन था जारी
आपको बता दें कि हत्या मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पंजाब के भटिंडा, मोहाली समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दिल्ली में भी कई ठिकानों पर भी दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सुशील कुमार हाथ नहीं आया। वहीं कल लगातार अफ्वाहं उड़ती रही कि सुशील कुमार को पंजाब से अरेस्ट कर लिया गया है। लेकिन ओलंपिक विजेता पहलवान लगातार किसी पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देता रहा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पहलवान सुशील कुमार अलग नंम्बरों से अपने करीबियों के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस की कई टीमें पहलवान सुशील कुमार की तलाश में लगी हुईं थीं, लेकिन आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उन्हें दिल्ली से ही अरेस्ट कर लिया है।
सुशील के लिए बंद हुए पूरे दरवाजे
दरअसल इस मामले में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बीते मंगलवार को सुशील की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज की कर दी गई है। जिसके चलते अब उनके बचने का कोई आसार नहीं है। वहीं इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख और उनके सहयोगी अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।
वहीं रोहिणी अदालत में सुनवाई के दौरान सुशील के हवाले से उनके वकील ने कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। सुशील कुमार की ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और बुजुर्ग वकील आरएस जाखड़ ने दलील दी। उन्होंने सुशील के हवाले से कहा, 'मैं एक अंतराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी हूं। पद्मश्री समेत देश के तमाम प्रतष्ठित पदकों और सम्मानों से सुसज्जित हूं। ओलिंपिक में दो बार पदक जीतने वाला खिलाड़ी हूं। मुझे छत्रसाल स्टेडियम में मेरे आधिकारियों कर्तव्यों के वहन के लिए आवास मिला हुआ है, जहां मैं अपने परिवार के साथ रहता हूं।'
क्या है पूरा मामला
दरअसल सुशील कुमार पर 5 मई को युवा पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। आपको बता दें कि, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के छत्रसाल स्टेडियम में फ्लैट खाली कराने को लेकर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिसमें पांच पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, गंभीर रूप से घायल युवा पहलवान सागर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

0 Comments