मुंबई। "पवित्र रिश्ता" की फेम और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड इन दिनों बॉलीवुड से काफी दूर-दूर चल रही है। लेकिन अब हर जगह उनके चर्चे शुरू होने वाले है दरअसल अंकिता "पवित्र रिश्ता" से अब "पवित्र बंधन" में बंधने जा रही है। जी हाँ आपको बता दें कि, अंकिता जल्द ही बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी करने वाली है। अंकिता-विक्की के रिलेशन की खबर तो आए दिन सोशल मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती है जिसके बाद अब वे दोनों एक दूसरे के साथ बंधन में बंधने जा रहे है।
आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता-विक्की के साथ रिलेशनशिप में आई थी। जिसके बाद अब अंकिता विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप के बाद शादी के रिश्ते में के लिए बिलकुल तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने खुद खुलासा किया जल्द ही वह दुल्हन बनने जा रही हैं।
'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी कब होगी इसका जवाब पाने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक खास बातचीत के दौरान बताया कि मेरे लिए प्यार एक जरूरत है। जैसे मेरे लिए खाना जरूरत ठीक उसी तरह मेरी जिंदगी में प्यार की भी जरूरत है।
अंकिता ने आगे कहा कि, मैं कहीं भी जाऊं या काम कर रही हूं, तो मेरा पार्टनर मुझे साथ चाहिए बाकी दुनिया से मुझे लेना देना नहीं है। अगर हम दोनों साथ बैठकर चाय भी पी रहे हैं तो मेरे लिए वही काफी है। मेरे पार्टनर के साथ बिताए हर पल मेरे लिए खास है। अपनी शादी पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि,'किसी भी लड़की के लिए शादी एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। मैं भी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि वो दिन जल्द आ रहा है. मैं जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हूं।'
अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा कि, 'मेरी शादी जयपुर या जोधपुर में होगी। हालांकि, अब तक कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन मैं राजस्थानी अंदाज में ही शादी करना चाहती हूं।' इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने आखिर में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की। अंकिता ने सुशांत को अपना फेवरेट स्टार बताया और कहा कि मैंने और सुशांत ने सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया है, और वो मेरे फेवरेट स्टार हैं।
आपको बता दें कि, अंकिता-सुशांत की जोड़ी उनके पहले सीरियल "पवित्र रिश्ता" से ही काफी फेमस है। इस सीरियल के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप में आये थे और दोनों की जोड़ी सभी को बहुत अच्छी लगती थी। लेकिन किसी कारण से दोनों के बीच खटास हुई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद सुशांत अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशन में आ गए और अंकिता बिजनेसमैन विक्की के साथ। वहीं बीते साल सुशांत के साथ हुए हादसे ने अंकिता को बुरी तरह तोड़ दिया था। जिसके बाद अब वे अपने जीवन में आगे बढ़ रही है।

0 Comments